लाइव न्यूज़ :

मुझे पता है कि कुछ भूमिकाओं के लिए मैं उपयुक्त नहीं हूं: अभिषेक बच्चन

By भाषा | Updated: November 15, 2020 18:13 IST

Open in App

मुम्बई, 15 नवंबर अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि उन्हें अहसास हो गया है कि बतौर कलाकार व्यक्ति की सीमाओं से अवगत रहना महत्वपूर्ण है, इसलिए वह उन चीजों के लिए प्रयत्न करने के विरूद्ध हैं जिनका शायद उनके लिए मतलब नहीं है।

फिल्मकार जे पी दत्ता की रोमांटिक फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से सुनहरे पर्दे पर अपनी शुरूआत करने वाले बच्चन ने इसी साल हिंदी फिल्मोद्योग में अपने दो दशक पूरे किये।

बच्चन (44) ने पीटीआई-भाषा से कहा कि फिल्मोद्योग में गुजारे वक्त ने उन्हें स्पष्ट दृष्टि दी कि अपने करियर को कैसे आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अपना किरदार ही नहीं बल्कि मैंने किसी भी फिल्म को संपूर्णता में देखी है। 20 सालों के अनुभव के बाद शायद मैं बेहतर स्थिति में हूं कि मैं क्या नहीं कर सकता हूं...।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ किसी भी कलाकार के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि आपकी परिसीमाएं क्या हैं, आप क्या नहीं कर सकते हैं। वैसा कुछ करने की कोशिश की परवाह ही मत कीजिए क्योंकि यह आपके लिए है ही नहीं।’’

‘रिफ्यूजी’ के बाद बच्चन मणिरत्नम की ‘युवा’ और ‘गुरू’ से लेकर ब्लॉकबस्टर ‘धूम’ और रोमांटिक कॉमेडी ‘बंटी और बबली’ जैसी विविध तरह की फिल्मों में नजर आये।

वह 1992 के देश के सबसे बड़े शेयर घोटाले पर कथित रूप से आधारित ‘बिग बुल’ में नजर आयेंगे। इसके अलावा वह ‘बॉब विश्वास’ में भी नजर आयेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग