लाइव न्यूज़ :

मुझे उम्मीद है कि अगला चुनाव लड़ूंगाः ओमप्रकाश चौटाला

By भाषा | Updated: July 6, 2021 21:49 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह जुलाई भर्ती घोटाले में 10 साल जेल की सजा पूरी कर लौटे इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह अगला चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री 86 वर्षीय चौटाला ने अपने पिता और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के दिल्ली स्थित स्मारक “संघर्ष स्थल” पर श्रद्धांजलि देने के बाद यह बात कही।

जब संवाददाताओं ने उनसे कहा कि निर्वाचन आयोग ने जेल की सजा काटने वालों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया है, तब चौटाला ने कहा, “आपसे किसने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ सकता। यह निर्णय निर्वाचन आयोग को लेना है। मुझे उम्मीद है कि मेरे चुनाव लड़ने पर कोई पाबंदी नहीं होगी।”

भर्ती घोटाले मामले में दोषी ठहराए जाने पर 10 साल की जेल काटने के बाद चौटाला शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आए थे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह सक्रिय राजनीति में लौटेंगे, चौटाला ने कहा, “मैं राजनीति में निष्क्रिय कब हुआ था?”

उन्होंने कहा, “मैं राजनीति में सक्रिय हूं। और हमारी राजनीति का एक ही लक्ष्य है, चौधरी देवी लाल के सपने को पूरा करना।” उन्होंने कहा, “लेकिन चुनाव लड़ने से ज्यादा मैं लोगों को चुनाव लड़वाने में यकीन रखता हूं। देवी लाल की विरासत उनके परिवार तक सीमित नहीं है बल्कि पूरा देश उनका परिवार है।”

चौटाला ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि पूरे देश में लोग इसके 'कुशासन' से तंग आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह