लाइव न्यूज़ :

मैं बिना किसी आराम के 365 दिनों तक अथक परिश्रम करने की ताकत रखता हूं: बोम्मई

By भाषा | Updated: December 28, 2021 18:04 IST

Open in App

हुबली (कर्नाटक), 28 दिसंबर स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को खारिज करते हुए, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि उनके पास बिना किसी आराम के 365 दिनों तक अथक परिश्रम करने की ताकत है और उनका लक्ष्य 2023 के चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में वापस लाना है।

मुख्यमंत्री का यह बयान उन अटकलों के बीच आया है कि वह घुटने की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और इलाज के लिए जल्द ही उनके विदेश जाने की संभावना है।

बोम्मई ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मेरे पास बिना किसी आराम के 365 दिनों तक अथक परिश्रम करने की ताकत है। मैंने दिन में कम से कम 15 घंटे काम करने का फैसला किया है। मेरा लक्ष्य 2023 के चुनावों में भाजपा को सत्ता में वापस लाना है और मैं 2022 में इसकी तैयारी शुरू करूंगा।’’

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सामूहिक रूप से चुनाव के लिए एक टीम के रूप में काम करेंगे।

भाजपा के राज्य प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हालिया बयान के बारे में पूछे जाने पर कि पार्टी उनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी, बोम्मई ने कहा, ‘‘वह दिल्ली स्तर के नेता हैं .. उन्होंने मुझ पर यह विश्वास रखा है। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। हम भाजपा में एक टीम के रूप में एक साथ काम करते हैं और यह टीम वर्क है।’’

पिछले कुछ समय से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन और बोम्मई के शीर्ष पद छोड़ने की अफवाहें थीं।

बोम्मई ने सोमवार को ‘बदलाव’ की अटकलों को मीडिया की देन बताया था। यहां तक कि पार्टी नेतृत्व ने भी इस तरह की बातों को खारिज किया है।

मुख्यमंत्री दो दिवसीय भाजपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए शहर में हैं, जिसमें सिंह और पार्टी के कई नेता भी शामिल हो रहे हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह