लाइव न्यूज़ :

मैंने बेलगावी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट मांगा है: प्रमोद मुतालिक

By भाषा | Updated: March 7, 2021 17:00 IST

Open in App

बेंगलुरु, सात मार्च श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने रविवार को दावा किया कि उन्होंने बेलगावी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट मांगा है और कहा कि यह सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने का उनका अंतिम प्रयास होगा।

मुतालिक ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैं बेलगावी से सांसद बनने का इच्छुक हूं और भाजपा से टिकट मांगा है।’’

मुतालिक ने फरवरी में भाजपा की प्रदेश इकाई से पार्टी का टिकट मांगा था और इस संबंध में भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।

उन्होंने कहा कि यह सक्रिय राजनीति में आने का उनका अंतिम प्रयास होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनावी राजनीति में आने का मेरा आखिरी मौका है क्योंकि मैं अभी 66 साल का हूं। अगर मुझे यह मौका नहीं मिला, जिसकी संभावना कम है तो मैं भविष्य में चुनाव नहीं लड़ूंगा।’’

मुतालिक को कर्नाटक में जून 2014 में भाजपा की प्रदेश इकाई में शामिल किए जाने के कुछ ही घंटे बाद पार्टी से हटा दिया गया था।

साल 2009 में मंगलूर के एक पब में श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट किये जाने के बाद मुतालिक सुर्खियों में आए थे।

कुछ महीने पहले भाजपा सांसद एवं रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते निधन होने के बाद बेलगावी लोकसभा सीट खाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं