लाइव न्यूज़ :

राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है : कंगना रनौत

By भाषा | Updated: March 23, 2021 23:03 IST

Open in App

मुंबई, 23 मार्च अभिनेत्री कंगना रनौत ने चौथी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर कहा कि वह राष्ट्रीय महत्व के विषयों में दिलचस्पी रखती हैं, लेकिन उनका ‘राजनीति से कोई लेना-देना नहीं’ है।

गौरतलब है कि रनौत अपने भड़काऊ बयानों के लिए सुर्खियों में रही हैं। हाल में किसान आंदोलन को लेकर ट्विटर पर उनकी बहस अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ से हुई थी। वहीं इससे पहले बीएमसी द्वारा अपने कार्यालय का एक हिस्सा गिराए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार और उनके बीच ठन सी गई थी।

रनौत से जब यह पूछा गया कि क्या वह वह राजनीति के क्षेत्र में आएंगी, तो उन्होंने कहा कि देश से संबंधित मुद्दे उन्हें ‘सीधे’ तौर पर प्रभावित करते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह राजनीति में जाना चाहती हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मेरे लिए, राजनीति की दुनिया अनजान है। अगर आज मैं मुझे प्रभावित करने वाले मुद्दे को लेकर देश, राष्ट्रवाद, किसान या कानून के बारे में बात करती हूं तो मुझे कहा जाता है कि मैं नेता बनना चाहती हूं। ऐसा नहीं है। मैं एक नागरिक के तौर पर इन चीजों पर प्रतिक्रिया देती हूं। मेरा राजनीति से कोई वास्ता नहीं है।’’

अभिनेत्री आज 34 साल की हो गईं।

वह अपनी फिल्म ‘थलावी’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बात कर रही थीं। इस फिल्म में वह अभिनेत्री और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का किरदार अदा कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब