लाइव न्यूज़ :

मैंने अपने करियर में अधिक हास्य किरदार नहीं निभाये: जैकी श्रॉफ

By भाषा | Updated: May 13, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई जानेमाने अभिनेता जैकी श्रॉफ का कहना है कि वह अब फिल्मों में अधिक हास्य भूमिकाएं कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना ​​है कि उन्होंने अभी तक पर्दे पर अपने व्यक्तित्व के इस हिस्से को अच्छी तरह से पेश नहीं किया है।

यही कारण है कि जब उनके करीबी मित्र एवं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म ‘‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’’ में अभयंकर का किरदार निभाने के लिए उनसे संपर्क किया, तो 64 वर्षीय अभिनेता इसके लिए सहज ही तैयार हो गए।

श्रॉफ ने पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘जैसा हमेशा होता है, सलमान ने मुझे फोन किया और कहा कि उनके परिवार द्वारा एक फिल्म बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक हास्य किरदार है और मुझे एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभानी है। तो मैंने कहा ठीक है। मैं इस फिल्म में जो कर रहा है वह हास्य है, और किसी को इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।’’

अभिनेता ने कहा कि काफी लंबे समय के बाद उन्हें हास्य फिल्मों के लिए अधिक प्रस्ताव मिलने शुरू हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि मैंने अपने करियर में अधिक हास्य अभिनय नहीं किया है। हास्य फिल्म करना आसान नहीं है ... काफी समय बाद मुझे हास्य भूमिकाएं मिल रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हाल में ‘हैलो चार्ली’ में काम किया और ‘राधे’ के बाद, मुझे ‘फोन भूत’ में काम करना है, जो एक बार फिर एक अच्छी पटकथा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये