नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर बोले सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, मुझे कोई जानकारी नहीं, हम बैठकर सुलझाएंगे मसला
By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 28, 2021 17:26 IST2021-09-28T16:25:02+5:302021-09-28T17:26:38+5:30
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद मंगलवार को पार्टी नेतृत्व पर कटाक्ष किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है।
चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस प्रमुख के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझे (नवजोत सिंह) सिद्धू साहब पर पूरा भरोसा है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद मंगलवार को पार्टी नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि सिद्धू स्थिर व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने आपसे कहा था... वह स्थिर व्यक्ति नहीं है और सीमावर्ती राज्य पंजाब के लिए वह उपयुक्त नहीं है।"
I have full confidence & faith in (Navjot Singh) Sidhu Sahab: Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi pic.twitter.com/9w8brbQtwt
— ANI (@ANI) September 28, 2021
नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा है कि वह पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे। सिद्धू ने इसी साल जुलाई में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष का पद संभाला था।
उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘इसलिए, मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। कांग्रेस की सेवा करना जारी रखूंगा।’’ यह तुरंत पता नहीं चल पाया है कि सिद्धू को किस कारण पंजाब कांग्रेस प्रमुख का पद छोड़ना पड़ा है।