लाइव न्यूज़ :

मैंने अपने परिवार से हार नहीं मानना सीखा है: करण देओल

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:33 IST

Open in App

मुंबई, 27 नवंबर ‘पल पल दिल के पास’ से सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाले करण देओल ने कहा कि वह अपने काम को लेकर प्रतिबद्ध हैं और बेहतर अभिनेता बन रहे हैं। देओल की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी।

देओल ने ‘पल पल दिल के पास’ को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बारे में कहा कि इससे गुजरना काफी मुश्किल था। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता व अभिनेता से नेता बने सनी देओल ने किया था।

हालांकि, अभिनेता ने कहा कि वह इस पड़ाव से आगे बढ़ चुके हैं और दादा धर्मेंद्र, बॉबी देओल और अभय देओल समेत परिवार के अन्य सदस्यों से उन्हें काफी प्रेरणा मिली क्योंकि ये ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपने जीवन में बुरे वक्त देखे हैं लेकिन हार कर बैठे नहीं।

देओल ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ पल-पल दिल के पास के परिणाम अच्छे नहीं थे। दुर्भाग्यवश मैं लॉकडाउन की वजह से काम पर वापस नहीं लौट पाया और बाकी लोगों की तरह ही घर पर बैठा रहा। मैंने सोचा कि ऐसे समय में मुझे खुद पर और अपने शिल्प पर काम करना चाहिए और चीजों को छोड़ना नहीं चाहिए।’’

अभिनेता (31) ने कहा कि उन्होंने सोचा कि करियर में उतार-चढ़ाव तो आते रहेंगे क्योंकि यही जिंदगी है। अभिनय से मुझे प्रेम है और मैं यही करना चाहता हूं। अभिनेता फिलहाल ‘वेले’ के प्रचार में व्यस्त हैं। यह तेलुगु फिल्म ‘ब्रोचेवारेववारुरा’ का रीमेक है और इसके निर्माण में अजय देवगन भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!