लाइव न्यूज़ :

मैंने कैंसर को हरा दिया है : महेश मांजरेकर

By भाषा | Updated: October 25, 2021 20:55 IST

Open in App

मुंबई, 25 अक्टूबर अभिनेता और फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर ने सोमवार को बताया कि वह कैंसर से उबर चुके हैं। दो महीने पहले ही उनकी यूरिनरी ब्लैडर कैंसर की सर्जरी हुई है।

मांजरेकर (63) ने कहा कि सलमान खान और आयुष शर्मा अभिनीत फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रूथ’ की शूटिंग के दौरान उन्हें कैंसर होने का पता चला था। मांजरेकर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

निर्देशक ने कहा कि उन्होंने अपनी कीमोथेरेपी के दौरान फिल्म के अंतिम एक्शन सीन शूट किए थे।

मांजरेकर ने पत्रकारों को बताया, ‘‘ मैंने कीमोथेरेपी लेने के दौरान फिल्म के अंतिम हिस्से की शूटिंग की। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने कैंसर को हरा दिया है।’’

वह फिल्म के ट्रेलर लांच पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उस दौरान खान और अभिनेता शर्मा भी मौजूद थे।

‘अंतिम’ 26 नवंबर को सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में सक्रियता और बेबाक आवाज, जगदंबिका पाल को लोकमत ने 'सर्वश्रेष्ठ सांसद' अवॉर्ड से नवाजा

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: इकरा चौधरी चुनी गईं 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', सदन में दमदार उपस्थिति का मिला फल

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने वाली MP डोला सेन सम्मानित, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का मिला अवार्ड

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, सम्मान पाकर जताई खुशी

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में धारदार बहस और जनता के मुद्दों की गूंज, संजय सिंह को मिला 'बेस्ट पार्लियामेंटेरियन' का खिताब

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: टी. आर. बालू को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, सदन की गरिमा और जनसेवा को समर्पित एक महान राजनीतिक यात्रा का सम्मान

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारतLokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"

भारतLokmat National Conclave 2025: वर्तमान में भारतीय लोकतंत्र के स्तंभ और ताकत पर बोले कांग्रेस नेता सिंघवी, कही ये बात