लाइव न्यूज़ :

'मैंने 600 मदरसों को बंद कर दिया है और मेरा इरादा सभी मदरसों को बंद करने का है', कर्नाटक में बोले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

By रुस्तम राणा | Updated: March 18, 2023 18:17 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, मैंने 600 मदरसों को बंद कर दिया है और मेरा इरादा सभी मदरसों को बंद करने का है क्योंकि हम मदरसे नहीं चाहते। हम स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देबेलगावी में हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित कियाइस दौरान असम के मुख्यमंत्री ने मदरसों को बंद करने की बात कहीकहा- हम मदरसे नहीं चाहते, हम स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं

बेलगावी: कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरम है। राज्य में सत्तारूढ़ दल भाजपा ताबड़तोड़ रैली कर रही है। इसी कड़ी में राज्य के बेलगावी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मदरसों को बंद करने की बात कही। 

अपने भाषण में असम राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा, बांग्लादेश के लोग असम आते हैं और हमारी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं। मैंने 600 मदरसों को बंद कर दिया है और मेरा इरादा सभी मदरसों को बंद करने का है क्योंकि हम मदरसे नहीं चाहते। हम स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि मुगल शासन के दौरान 'अत्याचार' किए गए और कांग्रेस उसी विरासत को आगे बढ़ा रही है। “ग्रैंड ओल्ड पार्टी अपने प्रयासों में सफल नहीं होगी। भारतीय संस्कृति और विरासत फलती-फूलती रहेगी। उन्होंने कहा, आने वाले चुनावों में लोगों को उन्हें सबक सिखाना चाहिए। कांग्रेस को उखाड़ फेंकने और मोदी को और अधिक शक्तिशाली बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इतिहासकारों ने केवल मुगल शासकों का महिमामंडन किया, लेकिन शिवाजी के जीवन और उपलब्धियों के बारे में कभी बात नहीं की। असम के सीएम ने कहा, छत्रपति शिवाजी, गुरु गोबिंद सिंह और स्वामी विवेकानंद हमारे नायक हैं। हमें भारतीय इतिहास को फिर से लिखने की जरूरत है। शिवाजी ने दक्कन की ओर मुगलों की उन्नति को सफलतापूर्वक रोक दिया था। 

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसमकर्नाटकविधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन