लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का मेरे खिलाफ झूठा आरोप लगाया गया है: राजा

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:58 IST

Open in App

चेन्नई, 31 मार्च द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता ए राजा ने मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के जन्म पर विवादित टिप्पणी को लेकर दिये गये चुनाव आयोग के नोटिस का बुधवार को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन पर अपमानजनक टिप्पणी करने का ‘झूठा आरोप’ लगाया गया है।

पूर्व केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ने अपने ‘अंतरिम स्पष्टीकरण’ में कहा कि उन्होंने कुछ भी ‘अभद्र’ नहीं बोला था या ऐसा कुछ नहीं कहा था कि जिससे महिलाओं और मातृत्व की गरिमा को ठेस पहुंचे।

उन्होंने कहा कि उनका भाषण आदर्श आचार संहिता या किसी अन्य कानून का उल्लंघन नहीं है।

राजा ने दावा किया कि उन्होंने अपनी पार्टी के प्रमुख एम के स्टालिन और पलानीस्वामी के राजनीतिक उद्भव का पता लगाने के लिए ‘उपमा’ का इस्तेमाल किया था और तमिल भाषणकला में इस तरह की तुलना स्वीकार्य है।

उन्होंने पलानीस्वामी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा, ‘‘अगर समिति द्वारा पूर्ण बयान पर विचार किया गया तो मुझे उम्मीद है कि अपमानजनक टिप्पणी करने संबंधी मेरे ऊपर लगाये गये आरोप खारिज हो जायेगे।’’

उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक द्वारा उनके खिलाफ चुनाव आयोग में की गई शिकायत की प्रति उन्हें नहीं दी गई है और इसलिए उन्हें यह नहीं पता है कि उनके खिलाफ किस तरह के आरोप लगाये गये है।

राजा ने चुनाव आयोग से उन्हें शिकायत की प्रति उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

नोटिस का हवाला देते हुए, उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है और उन्होंने कहा, ‘‘विस्तृत और निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आएगी और साबित होगा कि मुझ पर अपमानजनक टिप्पणी करने का झूठा आरोप लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया