लाइव न्यूज़ :

JNU: फीस बढ़ाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर नकाबपोश गुंडों का हमला, छात्र संघ अध्यक्ष आयशी घोष ने कहा- बुरी तरह पीटा

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 5, 2020 20:33 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावास शुल्क बढ़ाए जाने के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर सर्वर रूम में “तोड़फोड़” करने और तकनीकी स्टाफ को “डराने-धमकाने” का शनिवार को आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में फिर बवाल सामने आया है। विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को पीटे जाने का मामला सामने आया है।

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में फिर बवाल सामने आया है। बताया जा रहा है कि रविवार (05 जनवरी) को विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को पीटे जाने का मामला सामने आया है। जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष बुरी तरह घायल हो गई हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बुरी तरह घायल जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आयशी घोष ने कहा, ' मुझे मास्क पहने गुंडों ने बेरहमी से मारा है। मेरा खून बह रहा है। मुझे बेरहमी से पीटा गया।' कैंपस में हिंसा के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावास शुल्क बढ़ाए जाने के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर सर्वर रूम में “तोड़फोड़” करने और तकनीकी स्टाफ को “डराने-धमकाने” का शनिवार को आरोप लगाया। इससे सेमेस्टर के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बाधित हुई।  छात्र संघ ने आरोप लगाया, “वे शर्मनाक ढंग से नकाब पहने हुए थे। जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष को एक सुरक्षा गार्ड ने खुलेआम थप्पड़ मारा।” छात्र संघ ने छात्रावास शुल्क में बढ़ोतरी के मुद्दे पर सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। सेमेस्टर के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पांच जनवरी को समाप्त होगी।

इससे पहले जेएनयू प्रशासन ने शुक्रवार को कहा था कि मुखौटा लगाए कुछ छात्रों ने जबरन बिजली काट दी जिसके कारण सर्वर ने काम करना बंद कर दिया और सेमेस्टर परीक्षा की पंजीकरण प्रक्रिया बाधित हुई। प्रशासन ने चेतावनी दी थी कि ऐसे छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हॉस्टल की शुल्क वृद्धि के विरोध में दो महीने से पूरे विश्वविद्यालय की गतिविधि प्रभावित करने वाले छात्रों ने परीक्षा पंजीकरण प्रकिया का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा था है कि विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अशिष्टता और अनुशासनहीनता की सारी सीमाएं तोड़ दी हैं तथा अपने सहपाठियों के अकादमिक हितों का नुकसान करने की ठान ली है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए