लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार की एकलव्य जैसी शिष्य रही हूं मैं : शबाना आजमी

By भाषा | Updated: July 7, 2021 15:16 IST

Open in App

मुंबई, सात जुलाई दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि वह इस कलाकार की फिल्मों और जीवन से एकलव्य की तरह प्रेरणा लेती रहीं हैं।

कुमार का 98 वर्ष की उम्र में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बुधवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हें मंगलवार को अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।

आजमी ने कहा कि वह कुमार की फिल्मों की तो प्रशंसक हैं ही, लेकिन रुपहले पर्दे से दूर वह जिस तरह का जीवन जीते थे, वह उसकी भी प्रशंसक रही हैं।

उन्होंने दिवंगत अभिनेता को सम्मान देते हुए एकलव्य का उदाहरण दिया। एकलव्य महाभारत में निषाद राजकुमार थे और द्रोणाचार्य को अपना गुरु मानते थे तथा उनकी प्रतिमा के सामने धनुर्विद्या सीखते थे।

आजमी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दिलीप साहब अलविदा। आपको पता नहीं होगा कि मैं आपकी एकलव्य रही हूं। फिल्मों के लिए शुक्रिया। आपकी भाषा के लिए धन्यवाद। गरिमा के लिए धन्यवाद। सामाजिक रूप से जिम्मेदार बने रहने के लिए शुक्रिया। शुक्रिया।’’

हिंदी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाने वाले दिलीप कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने पांच दशक लंबे कॅरियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’ तथा ‘राम और श्याम’ जैसी अनेक हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल