लाइव न्यूज़ :

मैं हमेशा से अपने काम को लेकर ईमानदार रहा हूं: प्रतीक गांधी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:17 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर गुजराती सिनेमा और रंगमंच के जाने-पहचाने चेहरे प्रतीक गांधी ने इंजीनियरिंग और अभिनय के दो अलग-अलग क्षेत्रों में कई सालों तक काम किया और अंततः वेबसीरीज “स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी” के जरिये मिली सराहना से बेहद खुश हैं।

सोनी लिव पर प्रसारित इस वेबसीरीज में गांधी की भूमिका की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है।

सूरत में शिक्षक दंपत्ति के यहां जन्मे गांधी 2004 में मुंबई आए लेकिन किस्मत उन्हें वापस गुजरात ले आयी और उन्हें गुजराती सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र में पहचान मिली।

31 वर्षीय अभिनेता ने पीटीआई-भाषा को दिए अपने साक्षात्कार में कहा,“मैं खुश हूं कि लोग अब मेरे पुराने काम को देखकर उसकी सराहना कर रहे हैं। लेकिन मैं हमेशा से अपने काम को लेकर ईमानदार रहा हूं। मैं ‘स्कैम 1992’ से पहले भी एसा ही था, बस अब लोगों के फोन आने ज्यादा हो गए हैं और मैं इंटरव्यू ज्यादा देने लगा हूं।”

''स्कैम 1992'' स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन में अर्श से फर्श तक आने की कहानी पर आधारित है।

पत्रकार देबाशीष बसु और सुचेता दलाल की पुस्तक ''द स्कैम'' पर आधारित यह 10-एपिसोड की वेब सीरिज अक्टूबर में प्रसारित हुई थी।

गांधी ने कहा कि उन्होंने बहुत से लोगों को देखा है जिनके सपने लालच में बदल गए हैं।

उन्होंने कहा,''सपने देखना हमेशा अच्छा होता है, उनका पूरा करना और कड़ी मेहनत करना भी सही है। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि सपना कब आपको नुकसान पहुंचा रहा है और आप अपने सपने के ऐसे गुलाम बन जाते हैं कि आप देख नहीं पाते कि क्या सही और गलत है और क्या विनाशकारी है।''

गांधी ने 2016 में पूरी तरह से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय होने का फैसला किया और वह छह गुजराती और दो हिंदी फिल्मों (मित्रों और लवयात्री) में दिखाई दिए। इसके बाद उन्हें वेबसीरीज मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos