लाइव न्यूज़ :

फिल्म ‘कहानी’ के किरदार बॉब बिस्वास के लिए भी पहले अभिषेक बच्चन से ही सम्पर्क किया था: सुजॉय घोष

By भाषा | Updated: November 22, 2021 12:51 IST

Open in App

मुंबई, 22 नवंबर फिल्मकार सुजॉय घोष ने खुलासा किया कि 2012 में आई फिल्म ‘कहानी’ में हत्यारे बॉब बिस्वास की भूमिका निभाने के लिए उन्होंने पहले अभिनेता अभिषेक बच्चन से सम्पर्क किया था, लेकिन समय ना होने के कारण वह फिल्म नहीं कर पाए थे।

थ्रिलर फिल्म ‘कहानी’ में विद्या बालन ने एक गर्भवती महिला विद्या बागची की भूमिका निभाई थी, जो कोलकाता में अपने पति की तलाश कर रही होती है। फिल्म में हत्यारे बॉब बिस्वास की भूमिका सास्वत चटर्जी ने निभाई थी, जिनके किरदार को काफी सराहा गया था।

सुजॉय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि फिल्म शुरुआत में विद्या बागची और बॉब बिस्वास पर केन्द्रित थी, लेकिन बच्चन के इसके ना कर पाने के कारण इसकी कहानी में फिर बदलाव किया गया।

सुजॉय ने कहा, ‘‘ शुरुआत में ‘कहानी’ की पटकथा जो मैंने लिखी थी, उसमें एक गर्भवती महिला अपने लापता पति की तलाश में कोलकाता आती है और उसे हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति मिलता है, जो उससे सहानुभूति दिखाते हुए उसकी मदद करता है। लेकिन वह व्यक्ति इस असमंजस में पड़ जाता है कि आखिर इस महिला को कोई क्यों मारना चाहता है, क्योंकि उसे ही इस महिला की हत्या का काम सौंपा गया होता है। वह कहानी बॉब और विद्या दोनों पर केन्द्रित थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘..... मैंने अभिनेता को फिल्म की पटकथा पढ़ने के लिए दी, जो उस समय काफी व्यस्त थे और यह फिल्म नहीं कर सकते थे। इसलिए, मैंने फिल्म को केवल विद्या बागची पर केन्द्रित करने की ठानी।’’

सुजॉय ने कहा कि इसलिए जब उन्होंने ‘बॉब बिस्वास’ पर कहानी दोबारा लिखनी शुरू कि तो एक बार फिर अभिषेक बच्चन से सम्पर्क किया। उन्होंने कहा, ‘‘ जब मैंने नए बॉब की कहानी लिखनी शुरू की, तो फिर मैंने बच्चन से सम्पर्क किया और उनसे पूछा कि क्या वह अब किरदार निभा सकते हैं, उनके पास समय है? उन्होंने तुरंत ही हां कह दिया। ’’

फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ का निर्माण शाहरुख खान की निर्माण कम्पनी ‘रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट’ और सुजॉय की ‘बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन’ के बैनर तले किया जा रहा है। इसका निर्देशन दिया अन्नपूर्णा घोष ने किया है।

घोष ने कहा कि वह ‘बॉब बिस्वास’ के जरिए जेम्स बॉन्ड जैसा एक किरदार रचना चाहते हैं, जो किसी एक अभिनेता पर निर्भर ना हो।

फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ ओवर द टॉप (ओटीटी) मंच ‘जी5’ पर तीन दिसंबर को रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव