लाइव न्यूज़ :

"मैं गारंटी देता हूं कि मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत टॉप 3 इकोनॉमी में होगा", प्रधानमंत्री ने 'मोदी की गारंटी' का जिक्र करते हुए कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 18, 2023 10:25 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में एसडीबी का उद्घाटन करते हुए 'मोदी की गारंटी' का जिक्र किया और कहा कि इस बात की गारंटी है कि मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में एसडीबी का उद्घाटन करते हुए 'मोदी की गारंटी' का जिक्र कियाइस बात की गारंटी है कि मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में से एक होगाआजकल 'मोदी की गारंटी' की बहुत चर्चा है और सूरत के लोग मोदी की गारंटी के बारे में जानते हैं

सूरत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के सूरत में डायमंड बोर्स (एसडीबी) का उद्घाटन करते हुए 'मोदी की गारंटी' का जिक्र किया। उन्होंने आगामी आम चुनाव में अपनी जीत के प्रति बेहद आत्मविश्वास के साथ कहा, "मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा क्योंकि नए भारत में ताकत और दृढ़ संकल्प है।"

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पीएम मोदी ने एसडीबी के उद्घाटन समारोह में कहा कि आजकल 'मोदी की गारंटी' की बहुत चर्चा हो रही है।

उन्होंने कहा, "मोदी की गारंटी के बारे में सूरत के लोग तो लंबे समय से जानते हैं। सूरत के मेहनती लोगों ने मोदी की गारंटी को हकीकत में बदलते देखा है और सूरत का यह डायमंड बोर्स इसी का एक उदाहरण है।"

पीएम मोदी ने कहा, "एसडीबी कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार के लिए एक वैश्विक केंद्र होगा। यह भारतीय डिजाइन और डिजाइनरों की क्षमताओं को दर्शाता है। यह एसडीबी भवन नए भारत की नई ताकत और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।"

उन्होंने कहा कि भारत पिछले 10 वर्षों में 10वें स्थान से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है। प्रधानमंत्री ने कहा, "अब मैं इस बात की गारंटी देता हूं कि मेरे आगामी तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।"

पीएम मोदी ने कहा, "देश की अर्थव्यवस्था को लेकर हमारी सरकार ने अगले 25 साल की योजना बनाई है। हम देश को 5 से 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में लगे हुए हैं और साथ ही हमारा प्रयास है कि देश के निर्यात व्यापार को भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर ले जाया जाए।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीSuratलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है