लाइव न्यूज़ :

सिद्धरमैया को हमेशा के लिए विपक्ष में बैठने की गारंटी देता हूं: येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: March 8, 2021 19:56 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ मार्च कर्नाटक विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा द्वारा 2021-22 का बजट पेश करने के दौरान कांग्रेस ने बहिर्गमन किया जिसके बाद येदियुरप्पा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश के इतिहास में बजट का बहिष्कार कभी नहीं किया गया।

कांग्रेस के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन करने से पहले आरोप लगाया कि राज्य सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

बजट पेश करने के बाद येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, “केंद्र या राज्य में बजट के दौरान बहिर्गमन करने की घटना कभी हुई है क्या?”

उन्होंने कहा, “वे (कांग्रेस) किस नैतिकता की बात कर रहे हैं? मैं बताऊंगा कि बजट पर चर्चा के दौरान वह किस नैतिकता की बात कर रहे थे।”

येदियुरप्पा ने कहा कि विपक्ष तुच्छ बहाने बनाकर निकलना चाहता है क्योंकि वह स्थिति का सामना नहीं करना चाहता।

मुख्यमंत्री ने आक्रोशित होकर कहा, “प्रिय सिद्धरमैया, आपको हमेशा के लिए विपक्ष में बैठने की गांरटी देता हूं। अगर मैंने 130 से 135 सीटें जीतकर सिद्धरमैया को विपक्ष में बैठने पर मजबूर नहीं किया तो मेरा नाम येदियुरप्पा नहीं। यह मैं लिखकर देता हूं।”

सिद्धरमैया द्वारा मंत्रियों के इस्तीफे की मांग पर किए गए सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने कहा कि सिद्धरमैया को कुछ मानसिक समस्याएं हो गई हैं इसलिए वह समझ नहीं पा रहे कि उन्हें क्या बोलना है।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा था, “पापों का बोझ उठा रही इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इसलिए हमने बजट पेश किए जाने का विरोध करने का निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं