लाइव न्यूज़ :

मैं मंदिर जाता हूं क्योंकि मैं हिंदू हूं, किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए : केजरीवाल

By भाषा | Updated: November 7, 2021 19:18 IST

Open in App

पणजी, सात नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह इसलिए मंदिर जाते हैं क्योंकि वह हिंदू हैं और किसी को इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या वह मंदिर जाकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' का संदेश दे रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘क्या आप मंदिर जाते हो? मैं भी मंदिर जाता हूँ। मंदिर जाने में कोई बुराई नहीं है। जब आप यहां जाते हैं तो आपको शांति का अनुभव होता है। उनकी (सॉफ्ट हिंदुत्व का आरोप लगाने वालों को) आपत्ति क्या है? कोई आपत्ति क्यों होनी चाहिए? मैं मंदिर जाता हूं क्योंकि मैं हिंदू हूं। मेरी पत्नी गौरीशंकर मंदिर जाती हैं।’’

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि आम आदमी पार्टी (आप) तीर्थयात्राएं प्रायोजित करने जैसी तटीय राज्य की योजनाओं की नकल कर रही है, केजरीवाल ने दावा किया कि वह (सावंत) वास्तव में उनकी पार्टी की नकल कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि प्रमोद सावंत हमारी नकल कर रहे हैं। जब मैंने कहा कि हम बिजली मुफ्त देंगे, तो उन्होंने पानी मुफ्त दिया। जब मैंने कहा कि हम रोजगार भत्ता देंगे, तो उन्होंने लगभग 10,000 नौकरियों की घोषणा की, और जब मैंने तीर्थयात्रा के बारे में बात की, तो उन्होंने अपनी योजना की घोषणा की।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान भंडारी समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की और श्रमिक संघ एवं खनन आंदोलन की नेता पुति गांवकर को भी पार्टी में शामिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब