लाइव न्यूज़ :

552th Prakash Parv Today: आज प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2021 11:11 IST

पीएम मोदी ने कहा, मैं विश्व भर में सभी लोगों को सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं। यह भी सुखद है कि डेढ़ साल के बाद करतारपुर कारिडोर फिर से खुल गया है। गुरु नानक जी ने कहा है कि संसार में सेवा में सेवा का मार्ग अपनाने से ही जीवन सफल होता है।

Open in App

नयी दिल्ली: आज प्रकाश पर्व है। आज के दिन गुरु नानक देव जी के जन्मदिन को देशभर में सिख समुदाय के द्वारा गुरु पर्व मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी सिख समुदाय के संस्थापक और पहले गुरु हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि निष्पक्ष, करूणामयी और समावेशी समाज का उनका दृष्टिकोण आज भी हमें प्रेरित करता है।

देश को संबोधन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं विश्व भर में सभी लोगों को सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं। यह भी सुखद है कि डेढ़ साल के बाद करतारपुर कारिडोर फिर से खुल गया है। गुरु नानक जी ने कहा है कि संसार में सेवा में सेवा का मार्ग अपनाने से ही जीवन सफल होता है। 

हमारी सरकार इसी सेवा भावना के साथ देशवासियों का जीवन आसान बनाने में जुटी है। न जानें कितनी पीढ़ियां, जिन सपनों को सच होते देखना चाहती थीं। भारत आज उन सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रहा है।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के विशेष अवसर पर मैं उनके पवित्र विचारों और नेक आदर्शों का स्मरण करता हूं। निष्पक्ष, करूणामयी और समावेशी समाज का उनका दृष्टिकोण हमें प्रेरित करता है। दूसरों की सेवा करने पर गुरु नानक जी का जोर भी हमें प्रेरणा देता है।’’गुरु नानक देव के जन्म के दिन को सिख समुदाय प्रकाश पर्व के तौर पर मनाता है। इस बार उनका 552वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुरु नानक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं