लाइव न्यूज़ :

मुझे कोरोना वायरस रोधी टीके की जरूरत नहीं है : अनिल विज

By भाषा | Updated: March 1, 2021 21:44 IST

Open in App

चंडीगढ़, मार्च हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कहा कि उन्हें कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाने की फिलहाल जरूरत नहीं है क्योंकि उनके शरीर में ‘बहुत एंटीबडी’ है।

उनकी टिप्पणी कोविड-19 टीकाकरण अभियान का अगला चरण शुरू होने के बीच आयी है। इस अभियान में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोविड का टीका लगाया जाएगा।

विज ने ट्वीट किया, ‘‘ आज आम जनता के लिए कोरोना वैक्सीन शुरू होने जा रही है । सब को नि:संकोच लगवानी चाहिए ।’’

उन्होंने लिखा,‘‘ मैं तो नही लगवा पाऊंगा क्योंकि कोविड होने के बाद मेरी एंटीबाडी 300 बनी है जो बहुत ज्यादा है। शायद मैंने जो ट्रायल वैक्सीन लगवाई थी इसमें उसका भी योगदान हो । मुझे अभी वैक्सीन की जरूरत नही है ।’’

मंत्री ने पिछले साल नवंबर में स्वेच्छा से अंबाला के एक अस्पताल में भारत बायोटेक का टीका ‘कोवैक्सीन’ लगवाया था। उन्होंने कोवैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण में पहला स्वयंसेवी बनने की पेशकश की थी।

मानव शरीर में दूसरी खुराक लगाने के 14 दिन बाद ही एंटीबडी विकसित होती है।

हालांकि टीका लगवाने के बाद विज पांच दिसंबर को कोरानेा वायरस संक्रमित हो गये थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बाद में उन्होंने स्पष्ट किया था कि उन्होंने दो खुराक वाले कोवैक्सीन की बस पहली खुराक ली थी।

इस बीच विज ने सोमवार को कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos