लाइव न्यूज़ :

मैं इंदु मल्होत्रा से बेहतर किसी न्यायाधीश को नहीं जानता: प्रधान न्यायाधीश

By भाषा | Updated: March 12, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे ने शुक्रवार को कहा कि वह न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा से बेहतर अन्य न्यायाधीश को नहीं जानते है। न्यायमूर्ति मल्होत्रा पहली महिला न्यायाधीश थी जिनकी नियुक्ति सीधे उच्चतम न्यायालय में हुई थी।

प्रधान न्यायाधीश ने न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा के कार्यकाल के अंतिम दिन यह टिप्पणी की। परपररा के अनुसार सेवानिवृत्त होने वाले न्यायाधीश अपने कार्यकाल के अंतिम दिन प्रधान न्यायाधीश के साथ न्यायालय में बैठते हैं।

न्यायमूर्ति मल्होत्रा की प्रशंसा करते हुए, न्यायमूर्ति बोबडे ने कहा कि वह उनके न्यायिक कौशल के बारे में कुछ भी कहना नहीं चाहते हैं क्योंकि उनके फैसले ज्ञान, विवेक और दृढ़ता से भरे हुए रहे हैं।

न्यायमूर्ति मल्होत्रा शनिवार को सेवानिवृत्त हो रही है। इस मौके पर न्यायमूर्ति मल्होत्रा भावुक हो गई।

उन्होंने कहा कि उनका शीर्ष अदालत में न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल तीन साल से भी कम रहा है, लेकिन वह संतुष्टि की भावना के साथ जा रही है।

न्यायमूर्ति मल्होत्रा ने प्रधान न्यायाधीश और बार के सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा, ‘‘मैं संस्था का हिस्सा बनकर बहुत धन्य हूं।’’

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मैं उस भावना को समझ सकता हूं जो आखिरी दिन होती है। हम किसी अन्य दिन उनका भाषण सुनेंगे।’’

अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कहा कि वह सर्वश्रेष्ठ न्यायाधीशों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों को 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होना पड़ता है।

वेणुगोपाल ने न्यायमूर्ति मल्होत्रा की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘हमें इस महान न्यायाधीश की कमी खलेगी।’’

वरिष्ठ अधिवक्ताओं मुकुल रोहतगी, पी एस नरसिम्हा, वी मोहना और अन्य वकीलों ने न्यायमूर्ति मल्होत्रा की प्रशंसा की।

न्यायमूर्ति मल्होत्रा 26 अप्रैल, 2018 को शीर्ष न्यायपालिका में एक न्यायाधीश के रूप में शामिल हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो