लाइव न्यूज़ :

मुझे एक्शन फिल्में देखने में मजा नहीं आता : विद्युत जामवाल

By भाषा | Updated: October 18, 2021 10:50 IST

Open in App

मुंबई, 18 अक्टूबर एक्शन हीरो के तौर पर पहचाने जाने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल का कहना है कि उन्हें रूमानी फिल्में देखना अधिक पसंद हैं।

‘फोर्स’ और ‘कमांडो’ जैसी एक्शन फिल्मों में नजर आ चुके जामवाल ने कहा कि उन्हें एक्शन फिल्में देखने से अधिक मजा एक्शन करने में आता है।

जामवाल (40) ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मुझे एक्शन देखना पसंद नहीं है...इससे मुझे सिरदर्द हो जाता है। उसमें बहुत शोर-शराबा होता है। मुझे एक्शन करना पसंद है। मुझे हमेशा से ही अन्य फिल्मों की तुलना में रूमानी फिल्में देखना पसंद है।’’

एक्शन के दिग्गज जैकी चैन की फिल्में देखकर बड़े हुए अभिनेता ने ‘जंगली’ और ‘खुदा हाफिज’ जैसी फिल्मों में भी अपने एक्शन का जलवा दिखाया, लेकिन उनका कहना है, ‘‘ एक्शन देखने से मुझे बोरियत होती है। इसलिए नहीं कि मुझे लगता है कि मैं उसे बेहतर कर सकता हूं। यह बस ऐसा है कि कुछ चीजें आपको करना अच्छा लगता है और कुछ देखना.... मुझे एक्शन करना पसंद है। जैकी चैन की फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं, मुझे उन्हें देखकर काफी मजा आता था। अब मैं भी दूसरे लोगों के मंनोरंजन के लिए वही काम कर रहा हूं और इसमें मुझे मजा भी आता है।’’

अभिनेता की फिल्म ‘सनक: होप अंडर सीज’ इन दिनों ‘डिज्नी + हॉटस्टार’ पर प्रसारित हो रही है। फिल्म के निर्देशक कनिष्क वर्मा है। इसका निर्माण विपुल अमृतलाल शाह की निर्माण कम्पनी और ‘ज़ी स्टूडियोज’ के बैनर तले किया गया है।

फिल्म में रुक्मिणी मैत्रा, नेहा धूपिया और चंदन रॉय सान्याल जैसे कलाकार भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह