लाइव न्यूज़ :

मुझे नहीं पता कि मुन्नाभाई 3 के निर्माण में देर क्यों हो रही है: अरशद वारसी

By भाषा | Updated: December 25, 2020 18:55 IST

Open in App

मुंबई, 25 दिसंबर अभिनेता अरशद वारसी ने खुलासा किया है कि “मुन्नाभाई” श्रृंखला की तीसरी फिल्म की तीन पटकथाएं तैयार हैं लेकिन उन्हें नहीं लगता कि यह फिल्म निकट भविष्य में बन पाएगी।

निर्देशक राजकुमार हिरानी और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी जिसकी कहानी मुन्नाभाई नामक एक मवाली और उसके साथी सर्किट के किरदार के इर्दगिर्द घूमती है।

पहली फिल्म “मुन्नाभाई एमबीबीएस” 2003 में आई थी और उसके बाद 2006 में अगली फिल्म “लगे रहो मुन्नाभाई” रिलीज हुई थी।

इस श्रृंखला की बहुप्रतीक्षित तीसरी फिल्म कुछ समय से निर्माणाधीन है वारसी के अनुसार, उन्हें नहीं पता कि इसके निर्माण में देर क्यों हो रही है।

वारसी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “यह सबसे विचित्र बात है क्योंकि तीन पटकथाएं लगभग तैयार हैं और निर्माता भी फिल्म बनाना चाहते हैं। निर्देशक, अभिनेता और दर्शक भी तैयार हैं जो फिल्म देखना चाहते हैं फिर भी फिल्म नहीं है।”

चोपड़ा ने फरवरी में कहा था कि टीम ने “मुन्नाभाई” की तीसरी फिल्म के कथानक पर काम कर लिया है और वह उस पर आगे काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग