लाइव न्यूज़ :

CM गहलोत ने कहा-मैंने पद को जिंदगी में नहीं दी प्राथमिकता, राजस्थान के मान को रखूंगा हमेशा बनाकर 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 30, 2019 13:31 IST

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने पद को जिन्दगी में प्राथमिकता नहीं दी। जो भी जिम्मेदारी दी गई उसे पूरी ईमानदारी से निभाया। हमेशा जनता की सेवा का भाव रखा। प्रदेश के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी। 

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जोधपुर व प्रदेश की जनता ने उन्हें खूब प्यार और स्नेह दिया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश के मान-सम्मान को हमेशा बनाकर रखूंगा। मुख्यमंत्री जोधपुर में घंटाघर पर आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मैंने पद को जिन्दगी में प्राथमिकता नहीं दी। जो भी जिम्मेदारी दी गई उसे पूरी ईमानदारी से निभाया। हमेशा जनता की सेवा का भाव रखा। प्रदेश के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी। 

उन्होंने कहा कि जोधपुर में विकास के नये आयाम स्थापित हुए। शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल के क्षेत्र में विकास कार्य होने के साथ-साथ  अनेक बड़े शैक्षणिक संस्थान यहां स्थापित हुए। उन्होंने कहा कि मैं आपसे कभी दूर नहीं रहूंगा। हमेशा सुख-दुख में पूरा भागीदार रहूंगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों की कर्ज माफी का आदेश जारी किया। अगले पांच वर्ष तक बिजली के बिल नहीं बढ़ाने का भी निर्णय सरकार ने लिया है। प्रदेश में पांच हजार सरस बूथ खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब महापौर का चुनाव भी सीधे जनता द्वारा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा गत सरकार द्वारा 3 लाख करोड़ रुपए का कर्जा विरासत में मिला है। 

मुख्यमंत्री जब भाषण दे रहे थे उस समय पास की मस्जिद में अजान हो रही तो उन्होंने अजान पूरी होने तक अपना भाषण रोके रखा, उसके बाद पुनः भाषण शुरू किया।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, विधायक मनीषा पंवार, पूर्व जेडीए चेयरमैन राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच भी उपस्थित थे। 

 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया