लाइव न्यूज़ :

मैंने अभिनेताओं से संपर्क करने के लिए ‘बाहुबली’ का सहारा नहीं लिया : राजामौली

By भाषा | Updated: October 29, 2021 21:46 IST

Open in App

मुंबई, 29 अक्टूबर फिल्मकार एसएस राजामौली ने कहा कि उन्होंने भारतीय सिनेमा को सबसे हिट फिल्मों में से एक ‘बाहुबली’ दी है, इसके बावजूद इस सफलता का इस्तेमाल फिल्मों को प्राप्त करने के लिए नहीं किया।

वर्ष 2015 में ‘बाहुबली’ और वर्ष 2017 में इसकी दूसरी श्रृंखला बनाने वाले राजामौली इस समय तेलुगु ‘राइस रोवर रिवोल्ट’ नाम की अपनी फिल्म को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में दक्षिण भारत के सुपरस्टार राम चरण और एनटी रामाराव जूनियर भूमिका निभा रहे हैं और आलिया भट्ट और अजय देवगन की भी विशेष उपस्थिति है।

जब राजामौली से पूछा गया कि वह कैसे दो अलग-अलग उद्योगों को साथ लाए तो उन्होंने कहा कि वह देश के अलग-अलग क्षेत्रों के अभिनेता नहीं देखते।

उन्होंने कहा, ‘‘मैने अभिनेताओं को दक्षिण या उत्तर, हिंदी, तमिल, तेलुगु या कन्नड के रूप में देखना बंद कर दिया है। मैंने दर्शकों को भी हिंदी, बंगाली, तमिल, मलयालम के रूप में देखना बंद कर दिया है। मैं पटकथा लिखता हूं तो देखता हूं कि किस अभिनेता में क्षमता है या कौन इस किरदार में सबसे बेहतर दिखेगा।’’

राजामौली ने कहा, ‘‘अगर वह मलयाली है तो वह मलयाली है। अगर वह बंगाली है तो है। मैं केवल अभिनेता से संपर्क करता हूं और कहता हूं कि यह पटकथा है और उसके लिए यह भूमिका है। क्या वह इच्छुक है?’’

राजामौली ने कहा, ‘‘मैं इस बात से इंकार नहीं करता कि ‘बाहुबली’ मेरे पीछे हैं, जो मुझे बहुत मदद करता है। लेकिन कभी मैंने इसका इस्तेमाल संपर्क के लिए नहीं किया। मैं अपनी पटकथा और किरदार के साथ संपर्क करता हूं और वह मुझे मदद करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?