लाइव न्यूज़ :

मुझे एक अभिनेत्री के रूप में खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला: दिव्या

By भाषा | Updated: November 20, 2021 15:50 IST

Open in App

मुंबई, 20 नवंबर अभिनेत्री-फिल्म निर्माता दिव्या खोसला कुमार का कहना है कि उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि वह ‘‘रचनात्मक रूप से असंतुष्ट’’ महसूस करती हैं क्योंकि उन्हें एक ‘ऑन-स्क्रीन’ कलाकार के रूप में अपनी पूरी क्षमता का पता लगाना बाकी है।

दिव्या ने 2004 में फिल्म ‘‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो’’ में एक अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की थी। हालांकि उन्होंने इसके बाद किसी अन्य फिल्म में अभिनय नहीं किया, लेकिन उन्होंने एक दशक बाद ‘‘यारियां’’ के जरिये एक निर्देशक के रूप में शुरुआत की।

उन्होंने ‘‘सनम रे’’ का भी निर्देशन किया जिसमें पुलकित सम्राट और यामी गौतम ने अभिनय किया था। वह ‘‘सत्यमेव जयते 2’’ के जरिये एक अभिनेत्री के रूप में एक बार फिर पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं।

दिव्या ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि वह अभिनय के क्षेत्र में वापसी की तलाश में थी, लेकिन सही परियोजना के लिए संघर्ष कर रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं 'सनम रे' के बाद अभिनय में वापस आना चाह रही थी। चीजें मेरे पास आसानी से नहीं आई। मैंने कोशिश की लेकिन कुछ नहीं हो रहा था ... ज्यादातर महिला प्रधान फिल्में मेरे रास्ते में आ रही थीं, जिन्हें मैं नहीं करना चाहती थी। मुझे वास्तव में एक अभिनेत्री के रूप में खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सोचा कि दर्शक मुझे सिनेमाघरों में देखने क्यों आएंगे? मुझे पहले खुद को एक अभिनेत्री के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता है।’’

दिव्या (34) ने कहा, ‘‘मैंने अपनी पहली फिल्म 17 साल की उम्र में की थी। मुझे तब कुछ भी नहीं पता था। लेकिन इन वर्षों में, मैंने दो बड़ी फिल्मों और संगीत वीडियो का निर्देशन किया और सेट पर बहुत कुछ सीखा। इससे आपको बहुत आत्मविश्वास भी मिलता है। मैं इन वर्षों में बहुत बड़ी हो गयी हूं लेकिन मैं अभी भी रचनात्मक रूप से असंतुष्ट महसूस करती हूं। यह मुझे शांत नहीं बैठने देता है।’’

दिव्या को ‘‘सत्यमेव जयते 2’’ में एक मजबूत भूमिका निभाने का अवसर मिला, जिसमें अभिनेता जॉन अब्राहम भी हैं।

उन्होंने कहा कि वह फिर से कैमरे के पीछे जाने से पहले अपने अभिनय करियर पर ध्यान देना चाहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे निर्देशन पर पूर्ण विराम लगाना पड़ा। इसके अलावा, मैं वास्तव में निर्देशन करना चाहूंगी लेकिन अभी मैं पूरी तरह से अभिनय पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह