लाइव न्यूज़ :

देशभक्तों की भूमि से आता हूं और विश्वासघाती नहीं हूं : अधिकारी

By भाषा | Updated: December 27, 2020 22:44 IST

Open in App

दंतन (पश्चिम बंगाल), 27 दिसंबर हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह विश्वासघाती नहीं हैं, जैसा उनकी पिछली पार्टी उन्हें बता रही है। उन्होंने कहा कि वह मेदिनीपुर से आते हैं, जो देशभक्तों की भूमि रही है।

अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने जरूरत के समय तृणमूल को ‘ऑक्सीजन’ दिया।

वर्ष 2007 में हुए नंदीग्राम आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारी ने कहा, "तृणमूल का 2003 के पंचायत चुनावों में सफाया हो गया था और 2004 में वह एक सांसद वाली पार्टी रह गयी थी। पार्टी ने 2009 में पश्चिम मेदिनीपुर जिले से ही वापसी की थी।’’

राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री ने कहा, "ममता बनर्जी सरकार में हर पद से इस्तीफा देने के बाद बतौर एक सामान्य मतदाता किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होना मेरा अधिकार है।"

अधिकारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार केंद्रीय योजनाओं के नाम बदलकर यह दावा करती है कि उन्हें राज्य प्रशासन ने शुरू किया है।

अधिकारी पश्चिम मेदिनीपुर जिले के इस मुफस्सिल शहर में रोड शो का नेतृत्व करने के बाद एक विशाल रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल अपना नेतृत्व सिर्फ कोलकाता तक केंद्रित रखती है और ग्रामीण क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता।

उन्होंने कहा कि तृणमूल के 21 लोकसभा सांसदों में से दस और अधिकतर मंत्री कोलकाता से हैं।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘मैं विश्वासघाती नहीं हूं। मैं मेदिनीपुर से आता हूं जो मातंगिनी हाजरा, खुदीराम बोस और ईश्वर चंद्र विद्यासागर जैसे देशभक्तों की भूमि है। मैं उस विरासत का वंशज हूं।"

उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि 2011 में पार्टी में शामिल होने के बाद डायमंड हार्बर से सांसद बने नेता बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग