लाइव न्यूज़ :

मैं बोल सकता हूं क्योंकि मेरे पास ज्यादा कुछ खोने को नहीं है: नसीरुद्दीन शाह

By भाषा | Updated: September 15, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि वह समझते हैं कि ‘बॉलीवुड के खान’ अपना मत क्यों नहीं रखते, लेकिन वह (शाह) अपनी बात कह सकते हैं क्योंकि उनके पास खोने को कुछ नहीं है। शाह ने कहा कि 20-30 सालों से फिल्मोद्योग के शिखर पर रहने वाले ‘खानों’ को अपनी क्षमता पर और अधिक विश्वास होना चाहिए था।

शाह ने इंडिया टुडे को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “उन्हें कितना नुकसान होगा? एक या दो विज्ञापनों का नुकसान होगा। यह कुछ भी नहीं…... उन्हें जिस परेशानी से गुजरना पड़ेगा वह मायने रखता है। वह उनके लिए मुश्किल होगा। आमिर और शाहरुख अपने एक नुकसानरहित बयान के बाद पूरी तरह पीछे हट गए थे, यह इसका एक उदाहरण है। मुझे लगता है कि मैं बोल सकता हूं क्योंकि मेरे पास ज्यादा कुछ खोने को नहीं है।”

शाह का साक्षात्कार मंगलवार रात को दिखाया गया। अभिनेता ने कहा कि फिल्मोद्योग के पास आजाद रहने की ताकत है और काश उनके पास पर्याप्त साहस भी होता। उन्होंने कहा, “लेकिन वे नहीं बोलते क्योंकि उनके हित बहुत बड़े हैं और उनके पास खोने को बहुत कुछ है और वे आसानी से निशाना बन जाते हैं।”

शाह को उनकी बेबाकी के लिए जाना जाता है। उन्होंने “बढ़ती दक्षिणपंथी कट्टरता’’ के बारे में भी आगाह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि तालिबान के उभार पर जश्न मनाने वाले भारतीय मुस्लिमों के एक वर्ग पर उनकी टिप्पणी को एक समुदाय ने गलत अर्थों में लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा