लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के साथ फिल्म करने के लिए मैं अपना दाहिना हाथ भी दे सकता हूं: कबीर खान

By भाषा | Updated: December 25, 2021 12:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर निर्देशक कबीर खान ने कहा कि अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने से उन्हें फिल्म जगत में फिल्मनिर्माता के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत करने में काफी मदद मिली और वह अभिनेता के साथ दूसरी फिल्म में काम करना पसंद करेंगे।

उनकी यह टिप्पणी सलमान खान द्वारा ‘बजरंगी भाईजान’ की सीक्वल की घोषणा के कई दिनों बाद आई है, इसकी पटकथा भी के वी विजयेंद्र प्रसाद लिखेंगे, जिन्होंने मूल फिल्म की भी पटकथा लिखी थी।

मूल फिल्म में सलमान एक ऐसे व्यक्ति के रूप में नजर आए थे, जो छह साल की एक पाकिस्तानी मूक बच्ची (हर्षाली मल्होत्रा) को बिछड़े माता-पिता से मिलवाने पाकिस्तान ले जाते हैं। निर्देशक कबीर खान से जब यह पूछा गया कि क्या वह ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल में भी कैमरे के पीछे रहेंगे तो उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी तय नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं और सलमान खान के साथ काम करने के लिए वह अपना दाहिना हाथ भी दे सकते हैं क्योंकि अभिनेता के साथ काम करना उनके करियर के लिए काफी अच्छा रहा है और उन्होंने उनसे काफी कुछ सीखा है। निर्देशक ने सबसे पहले ‘एक था टाइगर’ में अभिनेता के साथ काम किया था और हाल में उनकी फिल्म ’83’ रिलीज हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया