लाइव न्यूज़ :

शैली की जगह अच्छी पटकथा के चयन में यकीन रखता हूं: मलयालम अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन

By भाषा | Updated: August 8, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त मलयालम अभिनेता-निर्माता पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा है कि ‘कोल्ड केस’ की रिलीज के बाद एक और थ्रिलर फिल्म ‘कुरूथी’ महज एक संयोग है और वह फिल्मों की शैली की तुलना में अच्छी पटकथा चुनने में यकीन रखते हैं।

पीटीआई-भाषा के साथ एक जूम कॉल साक्षात्कार में अभिनेता (38) ने यह स्वीकार किया कि हाल में कई थ्रिलर फ़िल्में रिलीज हुई हैं। उन्होंने इसे कोविड-19 महामारी का ‘गौण उत्पाद’ करार दिया है। ‘कुरूथी’ का निर्देशन मनु वारियर ने किया है जिसकी पटकथा अनीश पाल्या ने लिखी है।

सुकुमारन ने कहा, ‘‘ मैं शैली नहीं चुनता हूं, मैं विषय और पटकथा चुनता हूं।’’ ‘कुरूथी’ का मतलब ‘अनुष्ठान वध’ होता है। फिल्म में एक ऐसी कहानी को दिखाया गया है जिसमें मानवीय संबंध घृणा और पूर्वाग्रहों से बचने के लिए सीमाओं को पार करते हुए संघर्ष करता है।

अभिनेता ने कहा कि ‘कुरूथी’ एक ऐसे मुद्दे को छूती है, जो मौजूदा समय में प्रासंगिक है। इसकी कहानी का रूप यह विश्वास करा सकती है कि यह एक सामाजिक-राजनीतिक थ्रिलर है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म थ्रिलर (रोमांच) से भी आगे ले जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल