लाइव न्यूज़ :

मैं प्रियंका गांधी वाड्रा से पूछता हूं कि वह कोटा कब जाएंगीः संबित पात्रा

By भाषा | Updated: January 10, 2020 15:11 IST

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘मैं प्रियंका गांधी वाड्रा से पूछता हूं कि वह कोटा कब जायेंगी ।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का धर्मनिरपेक्षता एवं अन्य मुद्दे पर रूख ‘‘वन वे ट्रैफिक’ है और वे ऐसे मुद्दों पर चुनिंदा तरीके से बात करती है।

Open in App
ठळक मुद्देमैं आपको कोटा चुनौती देता हूं। मैं चाहता हूं कि आज आज शाम तक कोटा पहुंचे।प्रवक्ता ने इस संबंध में प्रियंका गांधी के वाराणसी और राजस्थान जाने के कार्यक्रम का भी उल्लेख किया।

भाजपा ने राजस्थान के कोटा में एक सरकारी अस्पताल में नवजात शिशुओं की मौत को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को ‘कोटा जाने की चुनौती’ दी जहां कांग्रेस की सरकार है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘मैं प्रियंका गांधी वाड्रा से पूछता हूं कि वह कोटा कब जायेंगी ।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का धर्मनिरपेक्षता एवं अन्य मुद्दे पर रूख ‘‘वन वे ट्रैफिक’ है और वे ऐसे मुद्दों पर चुनिंदा तरीके से बात करती है।

पात्रा ने कहा, ‘‘ प्रियंका जी मैं कैमरे पर आपसे सीधे पूछता हूं आप कोटा कब जायेंगी। मैं आपको कोटा चुनौती देता हूं। मैं चाहता हूं कि आज आज शाम तक कोटा पहुंचे।’’ भाजपा प्रवक्ता ने इस संबंध में प्रियंका गांधी के वाराणसी और राजस्थान जाने के कार्यक्रम का भी उल्लेख किया।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आप (प्रियंका) भी मां हैं, आप कोटा जाएं और एक मृत बच्चे को गोद में ले और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोह से इस्तीफा देने को कहें। पात्रा ने कहा कि वह उन तथाकथित उदारवादियों से पूछना चाहते हैं कि क्या इनमें से एक भी वहां गया था। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रियंका गांधीकोटाअशोक गहलोतराजस्थानसंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह