लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने की लोगों से अपील, कहा- आपलोगों को करने होंगे ये 3 काम, कोरोना को केवल सरकार नहीं हरा सकती

By सुमित राय | Updated: May 4, 2020 18:27 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से तीन अपील की और कहा कि मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और हाथ को साफ रखें।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लोगों के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।केजरीवाल ने कहा सामाजिक दूरी का पालन नहीं करेंगे तो इलाके में दी गई सभी रियायतें वापस ले लेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लोगों के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की और साथ ही कहा कि अगर लोग किसी इलाके में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो हम उस इलाके में दी गई सभी रियायतें वापस ले लेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को शराब की दुकानों के बाहर लगी भीड़ पर कहा, "आज जो कुछ भी हुआ, वह सही नहीं है, हम सभी को सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करना होगा। अगर किसी दुकान के बाहर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं हुआ तो हम उसे सील कर देंगे।"

केजरीवाल ने कहा, "अगर लोग किसी इलाके में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो हम उस इलाके में दी गई सभी रियायतें वापस ले लेंगे और कड़े कदम उठाएंगे।" उन्होंने कहा, "यह दुखद है कि लोग आज कुछ दुकानों पर सामाजिक दूरी के प्रावधानों का पालन नहीं कर रहे थे, हर किसी से अनुरोध है कि कोई जोखिम नहीं लें।"

इसके साथ ही उन्होंने लोगो से मास्क पहनने की अपील की और कहा, "हमें कोरोना वायरस को हराना है, लोगों से मेरी अपील है कि वे मास्क पहनें, सामाजिक दूरी का पालन करें और अपने हाथों की सफाई करते रहें।" उन्होंने कहा, "कोरोना को हराएंगे तभी तो लॉकडाउन खत्म होगा, अभी दिल्ली के अंदर कुछ गतिविधियां शुरू हुई हैं, अब धीरे-धीरे जब कोरोना को हराएंगे तो और गतिविधियां शुरू होंगी।"

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कोरोना को केवल सरकार नहीं हरा सकती जब तक लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा। दिल्ली की जनता ने पिछले 5 साल में डेंगू को हराया है, 2015 में डेंगू के 16000 केस हुए थे और पिछले साल 1500 केस हुए और एक भी मौत नहीं हुई।"

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राजधानी दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 4579 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 64 लोगों की मौत हुए है। दिल्ली में इस महामारी से 1362 लोग ठीक भी हुए हैं।

देशभर में 24500 से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

देशभर में अब तक कोरोना वायरस के 42836 के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 1389 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से अब तक 11761 लोग ठीक भी हुए है और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। अब देश में कोरोना वायरस के 29685 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?