उत्तर प्रदेश में आशा बहनों की लड़ाई में उनके साथ हूं: प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: November 10, 2021 14:11 IST2021-11-10T14:11:54+5:302021-11-10T14:11:54+5:30

I am with Asha sisters in their fight in Uttar Pradesh: Priyanka Gandhi | उत्तर प्रदेश में आशा बहनों की लड़ाई में उनके साथ हूं: प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में आशा बहनों की लड़ाई में उनके साथ हूं: प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली, 10 नवंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) कर्मियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कथित तौर पर बल प्रयोग करने के मामले को लेकर बुधवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वह आशा बहनों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी हैं।

उन्होंने इस कथित घटना एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है। मेरी आशा बहनों ने कोरोना में और अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है।’’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘आशा बहन सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी आशा बहनों के मानदेय के हक और उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है और सरकार बनने पर आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी कर्मियों को 10,000 रुपये प्रतिमाह का मानदेय देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: I am with Asha sisters in their fight in Uttar Pradesh: Priyanka Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे