लाइव न्यूज़ :

मैं बहुत आहत, भाजपा ने मुझे चुनाव प्रचार से दूर रखा, इसलिए पार्टी छोड़ रहा हूंः दामोदर राउत

By भाषा | Updated: October 16, 2019 13:29 IST

राउत इस वर्ष मार्च में सत्तारूढ़ दल बीजद से निकाले जाने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष बी के पांडा को अपना इस्तीफा भेजा। राउत ने पत्र में लिखा, “ मुझे लगता है कि पार्टी को आम चुनावों के बाद अपने राजनीतिक कार्यक्रमों और नीति-निर्माण प्रक्रिया में मेरी भागीदारी की आवश्यकता नहीं है। मैं इस बात से आहत हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्दे पार्टी में उनकी प्रासंगिकता को बनाकर नहीं रखते हुए, उन्हें सक्रिय राजनीति से दूर होने पर मजबूर किया गया।वह 35 साल तक ओडिशा विधानसभा के सदस्य रहे और सात बार कैबिनेट मंत्री भी रहे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता दामोदर राउत ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने वजह बताते हुए कहा कि 21 अक्टूबर को बीजापुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव से पहले पार्टी की गतिविधियों में उन्हें शामिल नहीं किया गया।

राउत इस वर्ष मार्च में सत्तारूढ़ दल बीजद से निकाले जाने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष बी के पांडा को अपना इस्तीफा भेजा। राउत ने पत्र में लिखा, “ मुझे लगता है कि पार्टी को आम चुनावों के बाद अपने राजनीतिक कार्यक्रमों और नीति-निर्माण प्रक्रिया में मेरी भागीदारी की आवश्यकता नहीं है। मैं इस बात से आहत हूं।’’

पत्र के अनुसार पार्टी में उनकी प्रासंगिकता को बनाकर नहीं रखते हुए, उन्हें सक्रिय राजनीति से दूर होने पर मजबूर किया गया। वह 35 साल तक ओडिशा विधानसभा के सदस्य रहे और सात बार कैबिनेट मंत्री भी रहे। राउत को बलिकुड़ा-रसम विधानसभा क्षेत्र से 2019 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

वर्ष 2019 में उन्होंने पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। बीजापुर उपचुनाव से पहले भाजपा छोड़ने वाले पूर्व विधायक अशोक कुमार पाणिग्रही के बाद राउत दूसरे नेता हैं। पारादीप के पूर्व विधायक राउत ने पत्र में उल्लेख किया कि तत्कालीन सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाने के कारण सितंबर 2018 में उन्हें बीजद से निष्कासित कर दिया गया था।

राउत ने कहा कि बीजापुर उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों में उनका नाम शामिल नहीं किया गया। राउत ने इस बात पर निराशा जताई कि भाजपा ने उनके अनुभव का उपयोग नहीं किया। नेता ने कहा कि वह दिवंगत बीजू पटनायक की विचारधारा को ध्यान में रखते हुए जनता के लिए काम करना चाहते हैं। इसलिए, वह भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। राउत ने कहा, ‘‘ मुझे पार्टी और उसके नेताओं से कोई शिकायत नहीं है। ’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ओड़िसानवीन पटनायकनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन