लाइव न्यूज़ :

मुझे यकीन है कि मां मेरे लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी : अक्षय कुमार

By भाषा | Updated: September 9, 2021 14:01 IST

Open in App

मुंबई, नौ सितंबर सुपरस्टार अक्षय कुमार ने बृहस्पतिवार को अपने जन्मदिन पर अपनी दिवंगत मां अरुणा भाटिया को याद किया। उन्होंने मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करने तथा दुआओं के लिए लोगों का शुक्रिया भी अदा किया।

अभिनेता की मां अरुणा भाटिया का बुधवार की सुबह निधन हो गया था। अक्षय ने टि्वटर पर एक भावुक संदेश में अपनी मां के निधन की जानकारी दी थी।

अभिनेता ने बृहस्पतिवार को अपने 54वें जन्मदिन पर कहा कि उनकी मां जरूर उनके लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी।

कुमार ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ यह तो कभी नहीं चाहा था, लेकिन मुझे यकीन है कि मां वहीं से मेरे लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी। आप सभी का संवेदनाएं व्यक्त करने और दुआओं के लिए शुक्रिया। जिंदगी यूं ही चलती रहती है।’’

अक्षय उनकी मां के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पाकर सोमवार को लंदन से देश लौट आए थे। वहां वह अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंड्रेला’ की शूटिंग कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन