लाइव न्यूज़ :

मुझे विश्वास है कि दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ होने वाली ‘महत्वपूर्ण’ बैठक में सभी आमंत्रित नेता शामिल होंगे: रैना

By भाषा | Updated: June 19, 2021 20:55 IST

Open in App

जम्मू, 19 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि उसे विश्वास है कि केंद्र शासित प्रदेश के लिए भविष्य की कार्यवाही पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ बैठक के लिए आमंत्रित जम्मू-कश्मीर के सभी नेता ‘‘महत्वपूर्ण’’ विचार-विमर्श में भाग लेंगे।

आमंत्रित लोगों में शामिल भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुखों की इच्छा के अनुसार है जो उनसे समय मांग रहे थे और लंबे समय से इस तरह की बैठक की मांग कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 24 जून को नई दिल्ली में होने वाली बैठक के लिए पूर्ववर्ती राज्य के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित जम्मू कश्मीर के 14 नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इस बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केन्द्रीय नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।

रैना ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों के नेता 24 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिल रहे हैं और मुझे भी प्रधानमंत्री कार्यालय से निमंत्रण मिला है। सभी दलों की बैठक विशेष परिस्थितियों में बुलाई जा रही है और जम्मू-कश्मीर के संबंध में इस तरह की बैठक के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों की भी मांग थी।’’ उन्होंने कहा कि 70 वर्षों में पहली बार ब्लॉक विकास परिषद और जिला विकास परिषद के चुनाव हुए और पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) को अधिक अधिकार और धनराशि दी गई और जम्मू-कश्मीर मोदी के नेतृत्व में समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।’’

भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बैठक में सभी राजनीतिक दलों के नेता हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के बेहतर भविष्य के लिए सभी आमंत्रित लोगों को इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेना चाहिए। प्रधानमंत्री उनकी बात सुनने के लिए हैं। ’’

उन्होंने कहा, हालांकि उन्हें बैठक के एजेंडे के बारे में पता नहीं है, लेकिन कोई भी सार्वजनिक मुद्दों को उठा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह