लाइव न्यूज़ :

मैं जिंदगी में पहली बार हिल गया हूं : मुकेश खन्ना ने बहन के निधन के बाद कहा

By भाषा | Updated: May 13, 2021 12:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई अनुभवी अभिनेता मुकेश खन्ना ने कहा कि उनकी बड़ी बहन कमल कपूर का फेफड़े के संक्रमण के कारण निधन हो गया।

अभिनेता (62) ने बुधवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में इस खबर को साझा किया। इससे एक दिन पहले उन्होंने अपने निधन की फर्जी खबरों का खंडन किया था।

खन्ना ने कहा कि उनकी बहन हाल ही में कोरोना वायरस से ठीक हुई थी लेकिन फेफड़ों में दिक्कत से जूझ रही थीं।

खन्ना ने अपनी बहन की तस्वीरें पोस्ट करने के साथ लिखा, ‘‘मैं कल घंटों तक मेरी मौत की झूठी खबर का सच बताने का संघर्ष करता रहा। लेकिन मुझे पता नहीं था कि एक भयंकर सच मेरे ऊपर मंडरा रहा है। आज मेरी इकलौती बड़ी बहन कमल कपूर का दिल्ली में निधन हो गया, मैं काफी मर्माहत हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘12 दिन में कोविड को हराने के बाद फेफड़ों के संक्रमण से वह हार गईं। पता नहीं, ऊपर वाला क्या हिसाब किताब कर रहा है। सचमुच मैं पहली बार जिंदगी में हिल गया हूं।’’

‘शक्तिमान’ में सुपरहीरो और टेलीविजन धारावाहिक ‘‘महाभारत’’ में भीष्म पितामह की भूमिका निभाने के लिए पहचाने जाने वाले खन्ना ने सोशल मीडिया पर चल रही उन अफवाहों का मंगलवार को खंडन किया था कि वह अब नहीं रहे।

अभिनेता ने कहा था, ‘‘आपकी दुआओं के कारण मैं पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हूं। मुझे कोविड-19 नहीं है और मुझे किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे