लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में जवानों पर ‘‘नृशंस’’ हमले से दुखी हूं: ममता

By भाषा | Updated: April 4, 2021 21:43 IST

Open in App

कोलकाता, चार अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छत्तीसगढ़ में ‘‘नृशंस’’ नक्सली हमले में सुरक्षा बलों के 22 जवानों के शहीद होने पर रविवार को दुख व्यक्त किया और घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

उन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘छत्तीसगढ़ में हमारे सैनिकों पर हुए नृशंस हमले पर गहरा दुःख हुआ। कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए व्यक्तियों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना। मैं इन बहादुरों द्वारा देश के लिए किए गए सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’

पुलिस को रविवार को छत्तीसगढ़ के जंगलों में 17 जवानों के शव मिले जिससे एक दिन पहले नक्सलियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। इस मुठभेड़ में 31 जवान घायल भी हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू