लाइव न्यूज़ :

कोई भी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं : ‘मेट्रोमैन’ श्रीधरन

By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:51 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, सात मार्च ‘मेट्रोमैन’ ई. श्रीधरन ने रविवार को कहा कि भाजपा द्वारा उन्हें दी जाने वाली किसी भी तरह की जिम्मेदारी को संभालने के लिए वह तैयार हैं। वह हाल में भगवा दल में शामिल हुए थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शणमुगम में एक रैली में शामिल हुए श्रीधरन ने कहा कि वह अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल केरल के लिए करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 67 वर्षों तक मैं सरकारी नौकर था। कई लोगों ने मुझसे पूछा है कि इतने वर्षों के बाद में राजनीति में क्यों आया। 67 वर्षों तक मैंने देश में कई परियोजनाओं के लिए काम किया।’’

राज्य में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कसारगोड से तिरूवनंतपुरम तक प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन द्वारा निकाली गई विजय यात्रा के समापन अवसर पर श्रीधरन ने कहा, ‘‘मैं अब भी ऊर्जावान हूं और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल केरल के लिए करना चाहता हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे पूरे उत्साह एवं ताकत से करूंगा।’’

शाह ने श्रीधरन का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें शॉल भेंट की।

हाल में डीएमआरसी के प्रधान सलाहकार पद से इस्तीफा देने वाले ‘मेट्रोमैन’ भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो