लाइव न्यूज़ :

मैं गरीब हूं लेकिन कमजोर नहीं, बेअदबी और मादक पदार्थों के मुद्दों का हल निकलेगा: चन्नी

By भाषा | Updated: November 6, 2021 21:52 IST

Open in App

श्री चमकौर साहिब (पंजाब), छह नवंबर बेअदबी और मादक पदार्थ तस्करी के मुद्दों पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा अपनी ही पार्टी की सरकार पर निशाना साधे जाने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को कहा, ‘‘मैं गरीब हो सकता हूं लेकिन कमजोर नहीं हूं’’। उन्होंने कहा कि मामलों को सुलझाया जाएगा।

सिद्धू ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में न्याय दिलाने के लिए उठाये गये कदमों पर चन्नी नीत राज्य सरकार पर सवाल खड़े किये थे।

चन्नी ने शनिवार को यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2015 की बेअदबी की घटनाओं के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और पंजाब पुलिस का एक विशेष जांच दल तेजी से इन घटनाओं के मामले में जांच कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं गरीब हो सकता हूं, गरीब परिवार से मेरा नाता हो सकता है लेकिन मैं कमजोर नहीं हूं। सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा।’’

चन्नी ने बेअदबी की घटनाओं के संबंध में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि एसआईटी जेल जाकर ‘बाबा’ से पूछताछ करेगी।

राम रहीम अपनी दो अनुयायियों के साथ बलात्कार के मामले में 2017 में दोषी ठहराये जाने के बाद से रोहतक की सुनरिया जेल में बंद है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को गुरु ग्रंथ साहिब की एक प्रति की चोरी के मामले में आरोपी बनाया गया था।

चन्नी ने कहा, ‘‘यह मेरे गुरु से जुड़ा मुद्दा है और पंजाब की अंतरात्मा का सवाल है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के नौजवानों को नशीले पदार्थों की ओर धकेलने के सभी दोषियों को भी किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है