लाइव न्यूज़ :

मैं कश्मीर घाटी छोड़कर नहीं जा रहा : संदीप मावा

By भाषा | Updated: November 10, 2021 17:56 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 नवंबर कश्मीरी पंडित और कारोबारी संदीप मावा ने बुधवार को कहा कि परिवार के विरोध के बावजूद वह कश्मीर घाटी छोड़कर नहीं जा रहे हैं। हाल में आतंकवादियों ने उनके सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी थी और माना जा रहा है कि आतंकवादियों के निशाने पर मावा थे।

मावा ने यह भी दावा किया कि वह हमले से बच गए क्योंकि वह खुफिया सूचना मिलने के बाद समय से पहले ही दुकान से चले गए थे लेकिन उनकी श्रीनगर के बोहरी कादल इलाके में स्थित दुकान पर काम करने वाले मोहम्मद इब्राहिम खान सोमवार को हमले में मारे गए। खान को दुकान के पास गोली मारी गई।

उन्होंने कहा कि वह डरे नहीं है और कश्मीर घाटी में ही रहेंगे। मावा से जब पूछा गया कि क्या वह सोमवार के हमले और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को हाल में निशाना बनाए जाने की घटनाओं की पृष्ठभूमि में घाटी छोड़ देंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, मैं कश्मीर नहीं छोड़ रहा हूं, यह स्थान छोड़ने का सवाल नहीं उठता है।

मावा कश्मीरी पंडित एवं केमिस्ट एमएल बिंदरू से जुड़े थे जिनकी पिछले महीने उनकी दुकान के पास हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि सोमवार को हुआ हमला गलत पहचान का मामला है और अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे हमलों की ही कड़ी थी।

गौरतलब है कि मावा का परिवार वर्ष 2018 में घाटी लौटा था। उन्होंने कहा कि परिवार के विरोध के बावजूद, वह घाटी में ही रहेंगे। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में राज्य मानवाधिकार आयोग गठित किए जाने की भी मांग की।

मावा ने बताया कि सोमवार को वह अपनी कार दुकान के पास ही छोड़ कर जल्दबाजी में दूसरे वाहन से घर चले गए। उन्होंने कहा ‘‘रात करीब आठ बजे, जब मेरे भाई (खान) मेरी कार में बैठने जा रहे थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र