पार्टी में जाति आधरित प्रकोष्ठ के पक्ष में नहीं हूं : गडकरी

By भाषा | Updated: November 29, 2020 20:16 IST2020-11-29T20:16:37+5:302020-11-29T20:16:37+5:30

I am not in favor of caste based cell in party: Gadkari | पार्टी में जाति आधरित प्रकोष्ठ के पक्ष में नहीं हूं : गडकरी

पार्टी में जाति आधरित प्रकोष्ठ के पक्ष में नहीं हूं : गडकरी

नागपुर, 29 नवंबर केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने रविवार को कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल में जाति, धर्म अथवा समुदाय आधारित प्रकोष्ठ के पक्ष में नहीं हैं । उन्होंने कहा कि इन कारकों की तुलना में प्रतिभा अधिक महत्वपूर्ण है ।

गडकरी राजनीतिक दलों में विभिन्न जातियों एवं समुदायों का प्रतिनिधित्व करने के लिए बने अलग अलग प्रकोष्ठों का हवाला दे रहे थे ।

पूर्वी विदर्भ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार संदीप जोशी के पक्ष में गडकरी रैली को संबोधित कर रहे थे ।

मंत्री ने कहा, ''मेरी स्पष्ट राय है कोई भी व्यक्ति अपनी जाति के हिसाब से नहीं बल्कि प्रतिभा के बल पर महान होता है । भाजपा में भी हमारे अलग अलग प्रकोष्ठ हैं ... जब मैं पार्टी का अध्यक्ष था तो मुझे इसका अनुभव हुआ ।''

उन्होंने कहा, ''मेरी राय यह है कि जाति एवं धर्म के आधार पर कोई प्रकोष्ठ नहीं बनाना चाहिये क्योंकि ऐसी इकाईयों का उपयोग नहीं है । इन प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि पूछते हैं कि उनकी जाति के कितने लोगों को पार्टी ने टिकट दिया है।''

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा, ''मैं हमेशा कहता हूं कि हमारी पार्टी, हमारे कार्यकर्ता हमारा परिवार हैं । हमने कभी जाति एवं समुदाय के आधार पर राजनीति नहीं की । हम उन पार्टी कार्यकर्ताओं के पीछे खड़े हैं जो कठिन मेहनत करते हैं, हम उन्हें प​रिवार का सदस्य मानते हैं...यही भाजपा की विशेषता है।''

गडकरी ने कहा कि वह सामाजिक कार्य करने अथवा जरूरतमंदों की मदद करते हुए किसी की जाति और धर्म के बारे में विचार नहीं करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: I am not in favor of caste based cell in party: Gadkari

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे