लाइव न्यूज़ :

दबाव में झुकने वाला नहीं हूं : अभिषेक बनर्जी

By भाषा | Updated: February 27, 2021 22:43 IST

Open in App

घटल (पश्चिम बंगाल), 27 फरवरी तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के घटल में एक रोड शो किया और कहा कि कुछ अन्य लोगों के विपरीत वह दबाव में झुकने वाले नहीं हैं।

पूर्वी मेदिनीपुर को शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है। अधिकारी एक समय तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी माने जाते थे और पिछले साल दिसंबर में वह भाजपा में शामिल हो गए।

अभिषेक बनर्जी ने अधिकारी का नाम लिए बिना उन्हें ‘धोखेबाज’ बताया जिन्होंने खुदीराम बोस और मतंगिनी हाजरा जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मस्थली मेदिनीपुर को ‘बदनाम’ किया।

डायमंड हार्बर क्षेत्र से सांसद बनर्जी ने कहा, ‘‘आप मुझे सीबीआई और ईडी का उपयोग करके नहीं डरा सकते। मैं अन्याय और नफरत की भाजपा की राजनीति के खिलाफ बोलना जारी रखूंगा। मेरी रीढ़ कुछ अन्य लोगों की तरह नहीं है जिन्होंने अपनी खाल बचाने के लिए दलबदल किया ताकि छापों को रोक सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे