लाइव न्यूज़ :

हल्दिया में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा में भाग नहीं ले रहा हूं : तृकां सांसद

By भाषा | Updated: February 3, 2021 21:58 IST

Open in App

कोलकाता, तीन फरवरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद देव ने बुधवार को कहा कि सात फरवरी को प्रदेश के हल्दिया में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में मंच साझा करने की कोई संभावना नहीं है।

पश्चिम बंगाल भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौमित्र खान ने हाल ही में दावा किया था कि देव एवं तृकां के एक अन्य सांसद शिशिर अधिकारी पार्टी की हल्दिया जनसभा में शामिल होंगे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे । अधिकारी भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पिता हैं ।

देव ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय सौमित्र, मैं आपकी यात्रा एवं उपलब्धियों को देख कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं । मैं क्षमा चाहता हूं कि मैं इस समारोह में शामिल नहीं हो पाउंगा, लेकिन आपके निमंत्रण का हृदय से आभारी हूं ।’’

देश में 2019 में हुये आम चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो चुके खान के बारे में देव ने कहा कि हमारी (अलग) राजनैतिक विचाराधाराओं के बावजूद आपके लिये मेरे दिल में हमेशा प्रेम और सम्मान बना रहेगा ।

बंगाली अभिनेता रूद्रनील घोष के हाल ही में भाजपा में शामिल होने के बाद देव के भी भगवा पार्टी में शामिल होने की अटकले लगायी जाने लगी थी ।

फिल्म अभिनेता देव ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया कि वह अपनी आगामी फिल्म में गीतों को बदलना चाहते थे, जो अत्यधिक राजनीतिक लग रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सात फरवरी को हल्दिया में सरकारी परियोजनओं का लोकार्पण करने का और भाजपा की ओर से आयोजित जनसभाओं में शामिल होने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग