लाइव न्यूज़ :

कर्नल महेश बाबू को महावीर चक्र से सम्मानित करने पर 100 प्रतिशत संतुष्ट नहीं हूं: पिता

By भाषा | Updated: January 26, 2021 17:12 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 जनवरी पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के हमले के दौरान शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू के पिता ने कहा कि वह जून 2020 में बहादुरी का प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र प्रदान करने से 100 फीसदी संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें परम वीर चक्र से नवाज़ा जाना चाहिए था।

बाबू के पिता बी उपेंद्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, "ऐसा नहीं है कि मैं दुखी हूं। लेकिन मैं (महावीर चक्र पुरस्कार से) 100 प्रतिशत संतुष्ट नहीं हूं। उन्हें बेहतर तरीके से सम्मानित करने की गुंजाइश है। "

उन्होंने कहा, " लेकिन मेरी राय है कि संतोष बाबू को अपने कर्तव्यों का निर्वहन के दौरान दिखाई गई वीरता के लिए सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार परमवीर चक्र के लिए नामित किया जाना चाहिए था। "

उन्होंने कहा कि उनके बेटे की वीरता ने कई लोगों को प्रेरित किया है जिनमें रक्षा बलों में काम करने वाले कर्मी भी शामिल हैं।

कर्नल बाबू 16 बिहार रेजीमेंट के कमांडिंग अधिकारी थे और उन 20 भारतीय सैनिकों में शामिल थे जिन्होंने पिछले साल 15 जून को गलवान घाटी में चीन के साथ झड़प में अपने प्राण न्यौछावर किए थे।

उपेंद्र ने कहा, "मेरा बेटा और उसके लोग निहत्थे लड़े थे। उन्होंने दुश्मन के अधिक सैनिकों को मारकर साबित किया कि भारत चीन से बेहतर और मजबूत है। "

उनके मुताबिक, कर्नल बाबू के परिवार को विभागीय लाभों के अलावा कुछ नहीं मिला जो शहीद सैनिक के परिवार को केंद्र से आमतौर पर मिलता है।

तेलंगाना सरकार ने संतोष बाबू के परिवार को पांच करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि के अलावा उनकी पत्नी को समूह-एक का पद और आवासीय प्लाट दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस