लाइव न्यूज़ :

‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं: मोदी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका के सर्वोच्च सैन्य सम्मानों में शामिल प्रतिष्ठित ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उनका आभार जताया और कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के संबंधों में सुधार के भारत और अमेरिका के लोगों के प्रयास को मान्यता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार प्रदान किया। मोदी को, उनके नेतृत्व में भारत और अमेरिका की द्विपक्षीय और रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और भारत को एक वैश्विक ताकत के रूप में आगे बढ़ाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह संबंधों में सुधार के भारत और अमेरिका के लोगों के प्रयास को मान्यता है जो भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की द्विपक्षीय सहमति में भी झलकता है।’’

उन्होंने संबंधों को और मजबूत करने के लिये अमेरिका और दोनों देशों में अन्य हितधारकों के साथ काम करते रहने की सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

मोदी ने कहा, ‘‘21वीं शताब्दी में अप्रत्याशित चुनौतियां और अवसर भी हैं। भारत-अमेरिका संबंध अपने लोगों की अनोखी मजबूती की वृहद क्षमता का लाभ संपूर्ण मानवता के लिए वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने में उठा सकते हैं।’’

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री की ओर से वाशिंगटन में यह पुरस्कार स्वीकार किया। उन्हें अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रोबर्ट ओ’ब्रायन ने व्हाइट हाउस में सोमवार को यह पुरस्कार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह