लाइव न्यूज़ :

मुझे आज कई तरह की भूमिकाओं के प्रस्ताव मिल रहे हैं: अमृता खानविलकर

By भाषा | Updated: April 7, 2021 20:07 IST

Open in App

मुंबई, सात अप्रैल “राजी” और “सत्यमेव जयते” जैसी फिल्मों में अभिनय से अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री अमृता खानविलकर का कहना है वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि वह ऐसे दौर में हैं जब उन्हें कई तरह की भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्हें मराठी और हिंदी दोनों फिल्मों में काम करने में आनंद आता है।

पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में 36 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, “मुझे लगता है कि किसी भी माध्यम के अभिनेता, केवल अभिनेता होते हैं। हम भाग्यशाली हैं क्योंकि मेरे बहुत से दोस्त मुझे बताते हैं कि मुंबई ऐसी जगह है जहां हिंदी और मराठी दोनों फिल्मोद्योग हैं। इसलिए हमें दोनों भाषाओं का सबसे अच्छा काम देखने को मिलता है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे दोनों उद्योग में काम करने का मौका मिला चाहे वह हिंदी हो या मराठी, टीवी या ओटीटी।”

खानविलकर ने कहा, “मैं जब ऑडिशन के लिए जाती हूं, तो लोग कहते हैं कि यह एक मराठी अभिनेत्री है और मराठी कलाकार बहुत अच्छे होते हैं। उनकी अपने काम पर अच्छी पकड़ होती है। मेरे नजदीकी लोगों को गर्व होता है कि मैंने ‘राजी’, ‘सत्यमेव जयते’ और ‘मलंग’ जैसी फिल्मों में काम किया है।”

खानविलकर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि हिंदी सिनेमा में वह एक महाराष्ट्रीयन महिला के किरदार में नहीं बंधी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह