लाइव न्यूज़ :

मेरी तबियत ठीक है: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बीटीएस के गायक आरएम ने दी जानकारी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 16:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए कोरियाई पॉप बैंड ‘बीटीएस’ के गायक आरएम ने मंगलवार को बताया कि वह ‘‘बहुत अच्छा’’ महसूस कर रहे हैं।

‘बीटीएस’ की प्रबंधन कम्पनी ‘बिग हिट एंटरटेंमेंट’ ने शनिवार को एक बयान में बताया था कि आरएम और बैंड के एक अन्य सदस्य सुगा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और पृथक-वास में हैं। अमेरिका से बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया लौटने के बाद पीसीआर जांच में वे संक्रमित पाए गए।

आरएम का वास्तविक नाम किम नाम-जून है। सुगा ने अपने प्रशंसकों के समूह ‘आर्मी’ को सोमवार को ‘वीवर्स’ पर एक पोस्ट में बताया था कि उनकी तबियत ठीक है। इसके बाद आरएम ने सुगा के इस पोस्ट पर ‘कमेंट’ किया, ‘‘मैं भी बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।’’

सुगा का असली नाम मिन यंग-गी है। ‘बीटीएस’ को ‘बैंग्टन सोनीओंदन’ के नाम से भी पहचाना जाता है और हाल ही में उन्होंने घोषणा की थी वे कुछ समय के लिए प्रस्तुति नहीं देंगे और आराम करेंगे। बैंड ने हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजिलिस में प्रस्तुति दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां