लाइव न्यूज़ :

अगवा किए गए सीआरपीएफ कमांडो की सुरक्षित वापसी को लेकर आश्वस्त हूं : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

By भाषा | Updated: April 7, 2021 18:14 IST

Open in App

जम्मू, सात अप्रैल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि उन्हें भरोसा है कि नक्सलियों द्वारा अगवा कर बंधक बनाया गया कोबरा कमांडो “सुरक्षित लौट’’ आएगा।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हाल में हुई मुठभेड़ में कोबरा कमांडो को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था।

सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कमांडो राकेश्वर सिंह मिनहास की रिहाई के लिए किए जा रहे प्रयासों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।

उपराज्यपाल ने कठुआ जिले में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, “मैं आपको बताना चाहता हूं कि केंद्रीय गृह मंत्री (अमित शाह) और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (भूपेश बघेल) स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हमारी संवेदनाएं (अगवा किए गए) जवान के साथ हैं और हमें भरोसा है कि वह पूरी तरह ठीक और मजबूत होकर लौटेंगे। ईश्वर उन्हें हम तक सुरक्षित पहुंचाएगा।”

सीआरपीएफ जवान के रिश्तेदारों ने बुधवार को यहां जम्मू-पुंछ राजमार्ग को अवरुद्ध कर सरकार से उसकी सुरक्षित रिहाई का आश्वासन मांगा।

बीजापुर-सुकमा सीमा पर हुई मुठभेड़ में 210वीं कोबरा बटालियन के 31 जवान घायल हो गए थे, जबकि कमांडो मिनहास लापता हो गए थे और उन्हें बंधक बनाए जाने की बात सामने आई थी।

उपराज्यपाल ने कहा, “जवान की रिहाई के लिए किए जा रहे प्रयास ऐसे नहीं हैं जिन्हें सार्वजनिक किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग