लाइव न्यूज़ :

मुझे सच बोलने के लिए दंडित किया जा रहा है: निलंबित कांग्रेस विधायक रोशन बेग

By भाषा | Updated: June 20, 2019 02:46 IST

कांग्रेस ने मंगलवार को ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए बागी विधायक आर रोशन बेग को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Open in App

कर्नाटक विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य आर रोशन बेग ने बुधवार को कहा कि वह पार्टी के एक अनुशासित सिपाही हैं और सच बोलने के लिए उन्हें दंडित किया जा रहा है। बेग को राज्य नेतृत्व की खुलेआम निंदा करने के आरोप में मंगलवार को कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। बेग ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेताओं के खिलाफ उनकी टिप्पणी पार्टी कार्यकर्ताओं के विचार हैं।

उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय कांग्रेस में हैं ‘‘न कि सिद्दू (सिद्धरमैया) कांग्रेस में।’’ बेग ने कहा ,‘‘कल रात सूचना मिली कि मुझे पार्टी से निलंबित कर दिया गया है...क्या सच बोलना अपराध है? जो मैंने कहा है वह सच्चाई है।’’ बेग ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने गांधी की आलोचना नहीं की है और पार्टी के अनुशासित सिपाही रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य नेताओं की मेरे द्वारा की गई आलोचना सच्चाई है। क्या सच बोलना अपराध है? उन्होंने मेरे खिलाफ कार्रवाई की। पार्टी में रामलिंगा रेड्डी,एच के पाटिल, मल्लिकार्जुन खड़गे और के एच मुनियप्पा जैसे कुछ वरिष्ठ नेता और दोस्त हैं। मैं उनसे मुलाकात करूंगा और पार्टी कार्यकर्ताओं से इस पर चर्चा करूंगा कि क्या दिल्ली जाना चाहिए और वहां अपनी बात रखनी चाहिए।’’

गौरतलब है कि कांग्रेस ने मंगलवार को ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए बागी विधायक आर रोशन बेग को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया था। लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर कांग्रेसी नेताओं पर निशाना साधते हुए शिवाजीनगर से विधायक बेग ने सिद्धरमैया के ‘‘अहंकार’’ और केपीसीसी अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव की ‘‘अपरिपक्वता’’ को ‘‘फ्लॉप शो’’ के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

टॅग्स :कांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह